ICC World Cup 2023: गूगल के सिर चढ़ी क्रिकेट की खुमारी, बनाया अनोखा डूडल

ICC World Cup 2023

ICC World Cup 2023: आज से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है और दर्शकों के बीच इस टूर्नामेंट का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमारी गूगल के भी सिर चढ़कर बोल रही है और टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर गूगल ने एक शानदार डूडल तैयार किया है। चलिए आपको इस शानदार से डूडल और क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में जानकारी देते हैं, जिसकी शुरुआत आज से होगी और खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

खास है गूगल डूडल

गूगल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के ओपनिंग डे को सेलिब्रेट करने के लिए जो डूडल तैयार किया है उसमें दो बत्तख दिखाई दे रही है जो रन लेने के लिए दौड़ लगा रही है। गूगल की स्पेलिंग में L की जगह पर क्रिकेट बैट लगा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो यह सीधे आपको एक पेज पर भेजेगा जहां पर वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी। यहां पर टूर्नामेंट में खेल रही टीमों की जानकारी के साथ पूरा शेड्यूल दिया हुआ है, जो आपको सारी जानकारी उपलब्ध करवाएगा।

वर्ल्ड कप का 13वां सीजन

कुछ ही घंटे में वर्ल्ड कप 2023 का रंगारंग आगाज होगा और ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड के बीच होने वाला है। ये टूर्नामेंट का 13वां सीजन है और पहली बार भारत पूर्ण रूप से इसकी मेजबानी कर रहा है। भारत के कुल 10 शहरों में अलग-अलग टीमों के बीच वर्ल्ड कप के मुकाबले रखे गए हैं और दुनिया की टॉप 10 टीम के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच होने वाले हैं।

कम है टीमों की संख्या

इस बार जो वर्ल्ड कप खेला जा रहा है उसमें खेल दिखाने वाली टीमों की संख्या पिछले मुकाबला के हिसाब से काफी कम है। वेस्ट इंडीज इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीमों की संख्या कम होने के चलते इस बार सभी को एक ही ग्रुप में रखा गया है। हर टीम बाकी की 9 टीम के साथ मुकाबला करेगी और इस तरह से हर किसी को 9-9 मैच खेलने का मौका मिलेगा। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट होगी जिनके बीच कोलकाता में मुकाबला होगा। इसके बाद टॉप 2 के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा, जो 19 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं मैच

क्रिकेट के शौकीन बड़ी संख्या में देश के 10 शहरों में होने वाले मैच देखने के लिए स्टेडियम तो पहुंचेंगे ही लेकिन इसके अलावा टीवी पर भी इन रोमांचक मैचों का आनंद लिया जा सकता है। जो लोग अपने मोबाइल पर इसका आनंद लेना चाहते हैं वह डिज़्नी + हॉटस्टार पर इसे देख सकते हैं, यहां पर इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews