इस दिन से शुरू होगा ILT20 का चौथा सीजन, यहां जानिए शुरूआती मुकाबले से लेकर फाइनल मुकाबले की डेट

ILT20 का चौथा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है। चलिए इस खबर में जानते हैं कि ILT20 के चौथे सीजन की शुरुआत कब होगी और इसका फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा।
इस दिन से शुरू होगा ILT20 का चौथे सीजन, यहां जानिए शुरूआती मुकाबले से लेकर फाइनल मुकाबले की डेट

ILT20 के चौथे सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से हो रही है। हाल ही में इस बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक 4 जनवरी को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दुबई के मैदान पर सीजन का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा, जो डिफेंडिंग चैंपियन और पिछले साल की रनर-अप टीम के बीच होगा। यानी शुरुआती मुकाबले में एक बार फिर फाइनल का रीमैच देखने को मिलेगा। पिछले सीजन की चैंपियन दुबई कैपिटल्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से होगा।

अगर इस भव्य टूर्नामेंट के लीग चरण के मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो यह 28 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। ILT20 का टूर्नामेंट आईपीएल की तरह ही प्रचलित टूर्नामेंट माना जाता है। बड़े-बड़े खिलाड़ी इसमें खेलते हुए दिखाई देते हैं। दुबई में खेली जाने वाली हर लीग पर दुनिया भर की नजरें रहती हैं।

इन मैच पर रहेगी नजर

बता दें कि पिछले सीजन दुबई कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स को चार विकेट से हराया था। पिछले सीजन दुबई कैपिटल्स ने 25,000 दर्शकों की मौजूदगी में खिताब उठाया था। इससे पहले भी इस टूर्नामेंट में MI अमीरात और गल्फ जायंट्स की टीम जीत चुकी है। 3 दिसंबर को शारजाह वॉरियर्स का सामना अबू धाबी नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला शारजाह के स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जबकि 4 दिसंबर को गल्फ जायंट्स और MI अमीरात की टीमें आमने-सामने होंगी।

शेड्यूल पर नजर डालें

वहीं शेड्यूल पर नजर डाली जाए तो इस शानदार टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 30 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। दरअसल 30 दिसंबर को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा, यह अबू धाबी के स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि एलिमिनेटर मुकाबला 1 जनवरी को दुबई के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। पहला क्वालीफायर मुकाबला पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला प्वाइंट्स टेबल की तीसरी और चौथी टीमों के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर-2 का आयोजन 2 जनवरी को शारजाह के स्टेडियम में ही किया जाएगा। वहीं सीजन 4 का अंतिम और फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 6:30 बजे से देखा जा सकेगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सिर्फ तीन स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews