Impact Player Rule: क्या आईपीएल के आने वाले सीजन में नहीं दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर? जानिए इस रूल को लेकर क्यों हो रही बहस! पढ़ें यह खबर

Impact Player Rule: इस बार आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल के चलते मैचों में बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक एक्स्ट्रा खिलाडी होने से सभी टीमों को बड़ा फायदा मिल रहा है।
Impact Player Rule: क्या आईपीएल के आने वाले सीजन में नहीं दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर? जानिए इस रूल को लेकर क्यों हो रही बहस! पढ़ें यह खबर

Impact Player Rule: आगामी भारतीय प्रीमियर लीग यानी (आईपीएल) 2025 के सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त किया जा सकता है। दरअसल पिछले ही सीजन में इस नियम को आईपीएल में लागू किया गया था। वहीं मौजूदा सीजन में कई सारे उच्च स्कोरिंग मैचों के बाद यह नियम विवादों में फंस गया है। बड़े-बड़े दिग्गज खिलाडी जिसमें रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज भी शामिल है, इस पर सवाल उठा चुके हैं। कई विशेषज्ञों ने इस नियम के चलते गेंदबाजों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना बताया है।

क्या अगले आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हट जाएगा?

दरअसल आईपीएल 2024 की बात को जाए तो, 8 बार टीमें 250 रन का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इस नियम के अंतर्गत, टीमों को एक अतिरिक्त खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल करने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे बल्लेबाज निडर होकर खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं अब इस नियम को हटाने की बहस देखने को मिल रही है, गेंदबाजों को होने वाली मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई के सचिव, जय शाह, ने इस पर टिप्पणी की है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम केवल एक प्रयोग के रूप में लागू किया गया था और सभी संबंधित पक्ष इसे पुनः विचार करने का समर्थन करते हैं।

जानिए क्या बोले जय शाह:

जानकारी के अनुसार जय शाह ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को कहा कि “इम्पैक्ट प्लेयर नियम केवल प्रयोग के लिए लागू किया गया था। इसके माध्यम से दो भारतीय खिलाड़ियों को अतिरिक्त खेलने का अवसर मिल रहा है। इससे खेल और प्रतिस्पर्धा दोनों हो रहे हैं। अगर खिलाड़ियों को लगता है कि यह नियम उचित नहीं है, तो हम उनकी बात सुनेंगे। अभी तक किसी ने ऐसा कुछ कहा नहीं है। आईपीएल और वर्ल्ड कप के बाद हम इसे चर्चा करेंगे और निर्णय करेंगे।”

हालांकि जय शाह ने इम्पैक्ट प्लेयर के इस नियम को स्थायी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि हम इसे लेकर टी20 वर्ल्ड कप के बाद चर्चा करेंगे। बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि हम खिलाड़ियों, टीमों और ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत करेंगे और फिर निर्णय लेंगे। इसे स्थायी नियम नहीं माना जाएगा और हालांकि इस दौरान उन्होंने इसे समाप्त करने का कोई इरादा नहीं जताया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews