क्या IND vs AUS दूसरे वनडे मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को दूसरे वनडे मुकाबले में टीम से ड्रॉप किया जाएगा? दोनों खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, हालांकि अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, टीम के बैटिंग कोच ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
क्या IND vs AUS दूसरे वनडे मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला एडिलेड के मैदान पर होने वाला है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। रोहित शर्मा ने मात्र 8 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए। अब सभी फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों खिलाड़ियों को दूसरे वनडे मुकाबले में ड्रॉप कर दिया जाएगा? बता दें कि अगर भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है तो वह सीरीज हार जाएगी और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को अपने नाम कर लेगा। ऐसे में भारत को किसी भी हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

वहीं दूसरे मुकाबले से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें रोहित और कोहली की फॉर्म से जुड़े सवाल पर जवाब दिया। चलिए जानते हैं बैटिंग कोच का दोनों खिलाड़ियों को लेकर क्या कहना है।

क्या दूसरे मैच में किया जाएगा ड्राप?

जब बैटिंग कोच सितांशु कोटक से यह पूछा गया कि आखिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म खराब दिख रही है, इस पर आपका क्या कहना है, तो उन्होंने कहा कि “मुझे ऐसा नहीं लगता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल खेला है और तैयारी भी अच्छी की है। मुझे लगता है कि वे पहले वनडे मैच में फ्लॉप रहे, जो कि मौसम के कारण हुआ। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहले बल्लेबाजी करती, तो उनके साथ भी यही होता। जब चार-पांच बार मुकाबला रुकता है, तो किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहता। आप अंदर जाते हैं और फिर बाहर आते हैं यह किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है।” दरअसल, बैटिंग कोच के इस बयान से यह साफ होता है कि दोनों ही खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में भी टीम में शामिल किए जाएंगे। पहला मुकाबला बारिश के कारण दिक्कतों से भरा रहा। दोनों खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है और मैदान पर उतरने के लिए दोनों पूरी तरह फिट हैं।

दोनों बल्लेबाज बेहद अनुभवी: सितांशु कोटक

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म को लेकर जब बैटिंग कोच से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “दोनों बल्लेबाज बेहद अनुभवी हैं। ऑस्ट्रेलिया आने से पहले उन्होंने पूरी तैयारी की थी। मुझे लगता है कि उनके बारे में इतनी जल्दी कोई राय बनाना जल्दबाजी होगी। अभी-अभी दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है। हमने यहां आने से पहले उनकी फिटनेस और तैयारी को देखा है। एनसीए में हमें उनके वीडियो भी मिले हैं। ऐसे खिलाड़ियों के साथ अगर आपको लगता है कि वे अच्छा कर रहे हैं, तो तुरंत हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। ज्यादा दखल देना कभी भी अच्छा तरीका नहीं होता। दोनों ही खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने कल नेट में अच्छी बल्लेबाजी की है। सच कहूं तो मेरा मानना है कि वे अच्छा कर रहे हैं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews