IND vs PAK के मुकाबले से पहले पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने दी भारत को चुनौती, जानिए क्या कहा?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला 14 सितंबर को देखने को मिलेगा। इस मुकाबले को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। जब भी क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो अलग ही माहौल देखने को मिलता है। वहीं इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के गेंदबाज ने भारत को चुनौती दी है।
IND vs PAK के मुकाबले से पहले पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने दी भारत को चुनौती, जानिए क्या कहा?

एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट 9 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा, लेकिन असल जंग 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ देखने को मिलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मुकाबला होता है तो हर जगह इसकी चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। लिहाजा एक बार फिर इस मैच को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एशिया कप की तैयारी में जुट चुके हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों ने एशिया कप के लिए अपनी-अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने भारत को हराने की चुनौती दे दी है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय फैंस ने पाकिस्तान के इस गेंदबाज को जमकर ट्रोल भी किया है।

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर विरोध 

दरअसल, एक तरफ भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले को लेकर विरोध भी हो रहा है। बता दें कि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यही कारण था कि वर्ल्ड लेजेंड्स ऑफ चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द कर दिया गया था। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। एक बार नहीं बल्कि इस टूर्नामेंट में दो बार दोनों टीमों का मुकाबला रद्द हुआ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो गए थे। इसके बाद एशिया कप को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ, हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

जानिए वायरल वीडियो के बारे में

ऐसे में इस बार इस मुकाबले को लेकर और भी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बड़ा बयान दिया। दरअसल, हारिस रऊफ जब मैदान पर अभ्यास कर रहे थे तो इसी दौरान पाकिस्तान के एक फैन ने उनसे भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बारे में पूछा। जवाब में हारिस रऊफ से पूछा गया कि भारत के साथ दो मैच होंगे, तो उन्होंने कहा “दोनों अपने हैं, इंशाअल्लाह दोनों मैच पाकिस्तान ही जीतेगा।” हालांकि हारिस रऊफ के इस वीडियो के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि पाकिस्तान के फैंस ने भी उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा “इतना हारने के बाद भी इतना कॉन्फिडेंस सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews