एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच! 23 नवंबर को सकती है टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह मुकाबला राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में हो सकता है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में भी मुकाबला खेला गया था। दोनों ही टीमों ने लगभग सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में अब फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हो सकती है।
एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच! 23 नवंबर को सकती है टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है। हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। हालांकि इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 8 विकेट से करारी हार दी थी लेकिन अब भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका हो सकता है। बता दें कि भारत को हराकर पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी, वहीं अब भारत ओमान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

स्पेशल यह है कि पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला सीरीज में ओमान के खिलाफ खेला था। ओमान के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि इंडिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं 18 नवंबर को खेले गए यूएई के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके चलते पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

एक बार फिर हो सकती है टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में कई बार विवाद की स्थिति देखने को मिली थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने भी आए थे। सोशल मीडिया पर अब फैंस चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला हो। बता दें कि राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का यह टूर्नामेंट एशिया कप की तर्ज पर ही खेला जा रहा है। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर समाप्त कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा, जबकि अगर भारत दूसरे नंबर पर पॉइंट्स टेबल में समाप्त करता है, तो भारत का मुकाबला ग्रुप ए की पहले नंबर की टीम से होगा।

23 नवंबर को सकती है टक्कर

यानी दोनों टीमें 23 नवंबर रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हो सकती हैं। भारत सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना सकता है, जबकि पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो फिलहाल ग्रुप ए में बांग्लादेश ए चार अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि श्रीलंका ए दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान की टीम दो अंकों के साथ मौजूद है, जबकि चौथे नंबर पर हांगकांग की टीम को अब तक एक भी पॉइंट नहीं मिला है।

बांग्लादेश और श्रीलंका इस समय सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि अफगानिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। वहीं ग्रुप बी में इस समय पाकिस्तान की टीम 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, तो वहीं इंडिया ए टीम 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और ओमान की टीम 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। यूएई की टीम बिना किसी पॉइंट्स के चौथे स्थान पर मौजूद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews