IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानें कहां देख सकते हैं दोनों टीमों की भिड़ंत

IND vs PAK

IND vs PAK: 30 अगस्त से एशिया कप के मुकाबले का आगाज हो गया है। पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में आज भारत की पहली टक्कर पाकिस्तान के साथ होने वाली है। ये मौका 4 सालों के बाद आया है जब वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे का सामना करेंगे। वैसे तो तब तक का मुकाबला में पाकिस्तान पर हावी पड़ता आया है। लेकिन इस बार पाकिस्तान के टीम मजबूती के साथ मैदान में उतरी है और अपने पहले मैच में उसने नेपाल की टीम को मात भी दे दी है।

दोनों टीमों के बीच इसके पहले वनडे फॉर्मेट में साल 2019 में विश्व कप के दौरान मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। इस बार टूर्नामेंट में होने वाले मैचों की बात की जाए तो यह हाइब्रिड फार्मूला पर रखे गए हैं। पाकिस्तान में कुल 13 मैच रखे गए हैं, वहीं सुपर 4 और फाइनल समेत कुल 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने वाले हैं।

टीम इंडिया का बदला रंग

2019 में हुए मुकाबले के बाद अब भारतीय टीम पूरी तरह से बदली हुई दिखाई देने वाली है। इस बार ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और शुभमन गिल को दिया गया है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले हैं। तेज गेंदबाजी में बुमराह तो अपना कमाल दिखाएंगे ही उनके साथ सिराज और शमी भी मौजूद रहेंगे, वहीं कुलदीप स्पिन संभालेंगे।

पाकिस्तान की टीम भी मजबूत

टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भी मजबूत अंदाज में उतरी है। तेज गेंदबाजी के मामले में टीम के पास तीन बेहतरीन खिलाड़ी हैं और तीनों ही भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा दो इन फॉर्म ओपनर के साथ चार ऑलराउंडर भी इस बार पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए हैं।

कहां देख सकते हैं महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाने वाला है। क्रिकेट की शौकीन अपनी पसंदीदा भाषा में अलग-अलग चैनलों पर यह मैच आराम से देख सकेंगे। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार और हॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। आज खेला जाने वाला यह मैच दोपहर 3 बजे श्रीलंका के पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews