आंकड़े देखकर चौंक सकते हैं भारतीय फैंस, वनडे में भारत पर भारी है पाकिस्तान! यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान कल दुबई के मैदान में आमने-सामने होंगे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े टूर्नामेंट में यह महामुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली, बाबर आजम, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं।
आंकड़े देखकर चौंक सकते हैं भारतीय फैंस, वनडे में भारत पर भारी है पाकिस्तान! यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

कल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। कहीं बाबर आजम की तस्वीर देखी जा रही है, तो कहीं विराट कोहली की। कहीं रोहित शर्मा का पुल शॉट देखने को मिल रहा है, तो कहीं शाहीन शाह अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी के चर्चे हो रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक उत्सव के समान होता है।

कल होने वाला यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारने के बाद मैदान में उतर रही है, जबकि भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर आत्मविश्वास के साथ यह मैच खेलेगी। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक के वनडे मुकाबलों पर नजर डालें, तो अब तक दोनों टीमें 135 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस इस आंकड़े को देखकर चौंक सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान ने 73 बार भारत को हराया है, जबकि भारतीय टीम ने 57 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत हमेशा पाकिस्तान पर हावी रहा है। अब तक 5 मुकाबले ऐसे भी हुए हैं, जिनमें कोई नतीजा नहीं निकला। हाल ही में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को कई बार शानदार तरीके से हराया है। अब देखना होगा कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम पाकिस्तान पर जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था

अगर पाकिस्तान भारतीय टीम से हार जाता है, तो उसका चैंपियंस ट्रॉफी में सफर लगभग खत्म हो जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान पहले ही न्यूजीलैंड से हार चुका है, ऐसे में अगर वह भारत से भी हारता है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भी खेला जा चुका है। 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसके चलते इस बार पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews