IND vs PAK Match : बुमराह – हार्दिक की आंधी ने पाक टीम को रोका, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 रनो से हराया

IND vs PAK Match : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने पाकितान को 6 रनों से हरा दिया है। भारत ने एक बार फिर एक बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की है। हालांकि यह मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन अंत में भारतीय टीम ने इसमें विजय प्राप्त की है।
IND vs PAK Match : बुमराह – हार्दिक की आंधी ने पाक टीम को रोका, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 रनो से हराया

IND vs PAK Match : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबले के रूप में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार घटना बन गई, जहां भारतीय गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी अपने नाम की। दरअसल दरअसल शुरूआती समय में ऐसा लगने लगा था कि भारत शायद यह मैच हार जाएगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को चकनाचूर कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजी का संघर्ष:

दरअसल टॉस हारने के चलते पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टीम इंडिया ने 19 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजों में से कोई भी टिककर खेल नहीं सका। दरअसल विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे प्रमुख बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। वहीं इन खिलाड़ियों के आउट होने से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं बन सका।

पाकिस्तान के लिए एक कड़ी चुनौती:

वहीं 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भी इस पिच पर संघर्ष करती नजर आई। दरअसल भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की टीम सिर्फ 113 रन ही बना सकी और मुकाबले को 6 रनों से यह मैच हार गई। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

जसप्रीत बुमराह का करिश्माई प्रदर्शन:

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चमक जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन में नजर आई। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जबकि उनकी गेंदबाजी ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया और जीत की ओर अग्रसर किया। बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 2 विकेट लिए, वहीं अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया।

पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रदर्शन:

पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रउफ ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने 3-3 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने 2 और शाहीन शाह अफरीदी ने 1 विकेट चटकाया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल खड़ी की, लेकिन अंत में यह उनके लिए पर्याप्त नहीं रहा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews