IND vs Pak : T20 वर्लड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, 5 साल बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

IND vs Pak : T20 वर्लड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, 5 साल बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

नई, दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच क्रिकेट मैच दोनों ही देश की जनता के लिये रोमांच से भरपूर सबसे बड़ा मैच होता है। जब आईसीसी टूर्नामेंट के लिये भारत-पाकिस्तान आमसे-सामने होते हैं तब लोगों के बीच अलग ही उमंग और जोश देखने को मिलता है, फिर तो ये विश्व कप 2021 है, इसके लिये भला लोग कैसे पीछे रहें। जी हां आज 24 अक्टूबर को दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिये सबसे बड़ा दिन है। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी-20 विश्व कप (T20 WC 2021) के हाईवोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों में कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में MP का जलवा, ‘मौका-मौका’ एड से है खास रिश्ता

दोनों ही देश में क्रिकेट फैन्‍स को इस मुकाबले का बेसब्री से इतंजार है। पाकिस्‍तान ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी 12 सदस्‍यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। बता दें, पाकिस्‍तान आज तक टी20 विश्‍व कप में भारत को हरा नहीं पाया है। भारत ने जहां 6 मैच जीते तो पाकिस्तान को सिर्फ एक बार विजय नसीब हो सकी। दूसरी ओर, भारत का टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा है। पाकिस्तानी टीम टी20 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सामने कभी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में 5 बार टकराई हैं और हर मर्तबा भारत को जीत मिली है। भारतीय टीम अब जीत का छक्का लगाने की फिराक में होगी।

इस तरह हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन में रविवार को कुछ सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवाओं को उतारा जा सकता है। कुछ इस तरह रहेगी आज के मैच की प्लेयिंग इलेवन- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 लगभग तय है। टीम ने मुकाबल से पहले 12 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। आज मैच के लिये कुछ इस तरह हो सकती है पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, हैदर अली, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। मैच से पहले टॉस 7 बजे किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews