भारत के खिलाफ ये चाल चलेगा पाकिस्तान! टीम इंडिया में भी होगा ये बड़ा बदलाव, यहां जानिए IND vs PAK की संभावित प्लेइंग 11

आज भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के महा मुकाबले में आमने-सामने होंगे। भारत हमेशा से ही क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान पर भारी रहा है। चलिए, आज होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है इस पर नजर डालते हैं।
भारत के खिलाफ ये चाल चलेगा पाकिस्तान! टीम इंडिया में भी होगा ये बड़ा बदलाव, यहां जानिए IND vs PAK की संभावित प्लेइंग 11

आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप 2025 में होने वाला है। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमों ने एशिया कप 2025 में जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में यूएई को हराया था, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को हराकर आगे का सफर शुरू किया है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम जीत हासिल करती है और सुपर-4 का टिकट पक्का करती है।

बता दें कि भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा। एक तरफ भारत में कई जगहों पर इस मुकाबले का विरोध किया जा रहा है, लेकिन भारत सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी, हालांकि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।

क्या भारतीय टीम करेगी ये बदलाव?

आज होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले मुकाबले में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया गया था। क्या पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा? जबकि पिछले मुकाबले में संजू सैमसन और शुभमन गिल दोनों को प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी। एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसी ही प्लेइंग इलेवन दिखाई दे सकती है। हालांकि आज रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर रिंकू सिंह को टीम में लिया जाता है तो संजू सैमसन को बाहर करना होगा। ऐसे में विकेटकीपर का रोल कौन निभाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

क्या पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतरेगा पाकिस्तान?

जबकि पाकिस्तान की प्लेइंग-11 पर नजर डाली जाए तो पाकिस्तान की टीम पिछले मुकाबले की तरह ही नजर आ सकती है। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान ने स्पिनरों को मौका दिया था। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पिच कंडीशन के अनुसार पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरेगी। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरती है या फिर एक तेज गेंदबाज को शामिल करती है। दरअसल मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के सलामी बल्लेबाज साइम अयूब ने कहा कि हमारे हाथ में बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है।

जहां तक रिजल्ट की बात है, कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि उस दिन कौन अच्छा प्रदर्शन करेगा। टीम कॉम्बिनेशन के बारे में आप देख सकते हैं कि हम कंडीशन का आकलन करने की कोशिश करते हैं। मैच के दिन सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि पिच कैसी दिखती है। अगर पिच सूखी है तो हमें लगता है कि स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे, इसलिए हम तीन स्पिनरों के साथ उतरते हैं। जबकि अगर हमें लगता है कि तेज गेंदबाज जरूरी है तो उसी के अनुसार फैसला लेते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:

साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews