IND vs SA तीसरा वनडे आज, जानिए कितनी बजे से शुरू होगा मुकाबला? कैसी रहेगी आज की पिच?

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉक्टर ए. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक इस सीरीज में एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। आज जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वही सीरीज जीत जाएगी।
IND vs SA तीसरा वनडे आज, जानिए कितनी बजे से शुरू होगा मुकाबला? कैसी रहेगी आज की पिच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉक्टर ए. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं। एक तरफ विराट कोहली होंगे तो दूसरी ओर एडन मार्क्रम। दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था, हालांकि विराट कोहली ने पिछले दो मुकाबलों में शतक जड़े हैं।

आज अगर विराट कोहली शतक लगा देते हैं तो वह दूसरी बार शतकों की हैट्रिक लगा सकते हैं। इस मामले में वह पाकिस्तान के बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बाबर आजम ने दो बार शतकों की हैट्रिक लगाई है। बाबर ने 2016 और 2022 में यह काम किया है।

कितनी बजे से शुरू होगा मुकाबला?

वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस एक बजे किया जाएगा। मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार पर की जाएगी। पिछले तीन मुकाबलों से विराट कोहली का फॉर्म जबरदस्त देखने को मिल रहा है। पिछले दो मुकाबलों में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। यही कारण है कि विशाखापट्टनम में होने वाले इस मुकाबले के सभी टिकटें बिक चुकी हैं। आज होने वाला यह मुकाबला हाउसफुल होगा। आज दर्शकों से खचाखच मैदान भर रहेगा और सभी विराट कोहली से पिछले मुकाबले की तरह शतक की उम्मीद करेंगे और भारत से सीरीज जीतने की उम्मीद करेंगे।

पिच रिपोर्ट पर नजर डालें

वहीं विशाखापट्टनम के मैदान पर नजर डाली जाए तो बता दें कि यह पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान को हाई स्कोरिंग माना जाता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए 2023 वनडे में गेंदबाजों ने कमाल किया था। इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल था, लेकिन आमतौर पर यह मैदान हाई स्कोरिंग होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत मात्र 117 रनों पर आउट हो गया था, लेकिन 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस मैदान पर भारत ने 350 रनों का आंकड़ा पार किया था। शुरुआत में तेज गेंदबाज इस पिच पर कमाल कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों का रोल अहम हो जाएगा। इस मैदान पर टॉस एक अहम फैक्टर होगा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का निर्णय ले सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews