IND vs SL: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, टीम में दिख सकते हैं बड़े बदलाव, यहां जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs SL: आज भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 2. 30 बजे से शुरू होगा।
IND vs SL: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, टीम में दिख सकते हैं बड़े बदलाव, यहां जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs SL: भारतीय टीम की मजबूती उसकी बैटिंग लाइन-अप को माना जाता है लेकिन इस मजबूत बैटिंग को श्रीलंका ने पहले वनडे में लगभग हरा ही दिया था। दरअसल शिवम दुबे की फिनिशिंग ने भारत को पहले वनडे मैच में टाई कराने में मदद की थी। वहीं आज भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी।

आज टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव

दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे में बैटर्स के प्रदर्शन से असंतुष्टि जाहिर की थी। मैच को लेकर उनका मानना था कि मिडिल ऑर्डर को मैच को फिनिश करना चाहिए था। वहीं अब इस फैक्टर को ध्यान में रखते हुए, वे आज के मैच में बैटिंग ऑर्डर में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं।

दरअसल शिवम दुबे या वॉशिंगटन सुंदर की जगह रियान पराग को शामिल किया जा सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम के स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट को भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह की जगह खलील अहमद को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

आज की पिच कैसी होगी?

वहीं कोलंबो में अब तक 149 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 80 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 59 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। 9 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई हुआ है, जो भारत और श्रीलंका के बीच वर्तमान सीरीज का पहला वनडे था।

पहले वनडे में स्पिनर्स का बोलबाला रहा था, दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली और रन चेज करना मुश्किल हो गया था। श्रीलंका के 4 प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल हैं, इसे ध्यान में रखते हुए आज की पिच भी स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने/महीश तीक्षणा, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो और मोहम्मद शिराज।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews