IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच हुआ टाई, असलंका की शानदार गेंदबाजी ने किया कमाल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में एक जबरदस्त खेल देखने को मिला। श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी के चलते यह मैच ड्रा हो गया।
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच हुआ टाई, असलंका की शानदार गेंदबाजी ने किया कमाल

IND vs SL: कोलंबो में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में रोमांचक स्थिति तब उत्पन्न हुई जब अंतिम ओवर में चरिथ असलंका ने 2 विकेट चटका कर खेल का रुख बदल दिया और मैच को टाई कर दिया। दरअसल यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बन गया, जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार खेल दिखाया।

श्रीलंका की पारी

दरअसल टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही और उन्होंने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए। पथुम निसंका ने 75 गेंदों में 56 रन बनाकर पारी को संभाला। इसके बाद, दुनिथ वेल्लालागे ने 65 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए, जिससे श्रीलंका का स्कोर 230 रन तक पहुंच सका। भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अंत में अच्छी वापसी की।

भारत की पारी

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार तरीके से की। रोहित ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जिससे भारत को मजबूत शुरुआत मिली। लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम ने संघर्ष किया।

शुभमन गिल ने 16 रन बनाए, जबकि वॉशिंग्टन सुंदर मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगभग 9 महीने बाद वनडे खेल रहे विराट कोहली 24 रन ही बना पाए। श्रेयस अय्यर, जिन्होंने गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम में वापसी की थी, ने 23 रन बनाए।

दरअसल भारत को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और उसके पास 1 विकेट बचा था। लेकिन चरिथ असलंका ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में महत्वपूर्ण विकेट झटकते हुए मैच को टाई कर दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews