IND vs USA : क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और अमेरिका (IND vs USA), मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

IND vs USA : आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। दरअसल आज 25वें मुकाबले में भारत और अमेरिका आमने-सामने होने वाले है। यह बड़ा मुकाबला नसाउ काउंटी स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। आपको बता दें कि क्रिकेट में इंडिया और अमेरिका पहली बार आमने-सामने होंगी।
IND vs USA : क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और अमेरिका (IND vs USA), मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

IND vs USA : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में आज भारत और अमेरिका के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। दरअसल यह रोमांचक मुकाबला 12 जून को यानी आज भारतीय समयानुसार रात 08 : 00 बजे न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल भारत और अमेरिका के मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता है। क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

जानकारी दे दें कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ क्रिकेट के मैदान में आज तक नहीं खेली है। अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को हराकर सभी नजरे अपनी और खींची थी। वहीं भारत ने भी पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर धमाकेदार जीत हासिल की थी। मोनांक पटेल की अगुवाई वाली अमेरिका टीम अपनी एक और जीत के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेगी, जबकि भारत की टीम भी अपने विजयी रथ को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

जाने आज के मैच की पिच का मिजाज:

दरअसल न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम यह मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में अगर इस मैदान की पिच का मिजाज देखें तो यहां हमेशा से ही गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग का गवाह बनी है। हालांकि अब तक हुए मैचों की बात की जाए तो इसमें यहां बाद में बैटिंग करना काफी फायदेमंद रहा है। दरअसल इस मैदान पर मैच सुबह शुरू होने के चलते पिच पर नमी रहती है, जिस वजह से गेंदबाजों को मदद ज्यादा मिलती है। हालांकि धूप जैसे-जैसे बढ़ती है, पिच बैटिंग के लिए पहली पारी के मुकाबले ज्यादा मददगार हो सकती है।

बल्लेबाजों के लिए चुनौती और मौका:

वहीं न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर नजरें जमने के बाद बल्लेबाज लंबी पारी खेल सकते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करने के बाद, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। इस पिच पर बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए धैर्य और तकनीक की जरूरत होगी। खेल के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका बढ़ जाएगी, जो बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने की कोशिश करेंगे।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11 :

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज और कुलदीप यादव।

अमेरिका की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीस गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews