IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs WI Second T20 Match : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे मैच में भारत को 2 विकेट से हराया है। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट पर 152 रन बनाए लेकिन बाजी जब दूसरी टीम के पास पहुंची तो वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच जीत गए। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

जानिए किसने बनाए कितने रन

इस दौरान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए, ईशान किशन ने 27 रन और हार्दिक पांड्या ने 24 रन का योगदान दिया, और अक्षर ने 14 रन बनाए। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन अब तक फेल हो रहे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। निकोलस पूरन द्वारा सबसे ज्यादा 67 रन बनाने द्वारा वेस्टइंडीज ने मैच जीता और अपनी सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। इसके अलावा, रोवमन पॉवेल ने 21 रन बनाए है जबकि अकील हुसैन ने 16 रन बनाए।

कुल 5 मैच खेले जाएंगे

आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल पांच T20 मैच खेले जाने हैं, जिनमें से तीन मैच वेस्टइंडीज में और आखरी के दो मैच यूनाइटेड स्टेट में खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई थी जिसे भारतीय टीम द्वारा जीता गया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews