IND vs ZIM दूसरा T20 मुकाबला आज, सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

IND vs ZIM के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दरअसल पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम 1-0 की बढ़त के साथ मैदान में उतरेगी।
IND vs ZIM दूसरा T20 मुकाबला आज, सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दरअसल भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा। पहले टी-20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारत के पास दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे जीत हासिल कर सीरीज को निर्णायक मुकाबले तक ले जाने की कोशिश करेगा।

दरअसल पहले मैच में भारत की युवा टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन किया था। खासकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींचा। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं अनुभवी बल्लेबाज ईशान किशन की फॉर्म भी भारतीय टीम के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत है।

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

वहीं भारतीय टीम लगातार तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले मुकाबले में मिली जीत ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है और टीम प्रबंधन भी बिना ज्यादा बदलाव के उसी संयोजन के साथ उतर सकता है। दरअसल युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में तेज अर्धशतक लगाकर भारतीय जीत की मजबूत नींव रखी थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था। दूसरी ओर ईशान किशन इस साल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। 2026 में खेले गए 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 702 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 180.46 का रहा है। उनके नाम इस दौरान एक शतक भी दर्ज है।

वहीं मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती देते हैं। जरूरत पड़ने पर शिवम दुबे भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि बल्लेबाज पहले मैच की तरह एक बार फिर जिम्मेदारी के साथ प्रदर्शन करें और शुरुआती बढ़त का पूरा फायदा उठाएं।

गेंदबाजों से फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

दरअसल पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से दबाव बनाया, जबकि स्पिन विभाग ने बीच के ओवरों में रन गति पर नियंत्रण रखा। दूसरे मुकाबले में रवि बिश्नोई, मयंक यादव और शिवम दुबे से एक बार फिर अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी।

वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। यदि मेजबान टीम यह मैच हार जाती है तो सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में कप्तान सिकंदर रजा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट और रयान बर्ल से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए थे। यदि उन्हें शुरुआती सफलता मिलती है तो जिम्बाब्वे मैच में वापसी कर सकता है।

हरारे की पिच रिपोर्ट?

दरअसल हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है। यही वजह है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। पहले मुकाबले में भी भारत ने पहले गेंदबाजी कर जीत दर्ज की थी। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। तापमान लगभग 7 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे पूरे मुकाबले के बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग-11 पर नजर डालिए

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews