IND vs ZIM T20I Series : नए कप्तान के साथ भारतीय टीम जिम्बाब्वे हुई रवाना, वीवीएस लक्ष्मण के साथ कई युवा खिलाडी भी आए नजर, यहां देखे तस्वीरें

IND vs ZIM T20I Series : भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी। यह सीरीज़ 6 जुलाई, शनिवार से शुरू होगी। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की हैं।
IND vs ZIM T20I Series : नए कप्तान के साथ भारतीय टीम जिम्बाब्वे हुई रवाना, वीवीएस लक्ष्मण के साथ कई युवा खिलाडी भी आए नजर, यहां देखे तस्वीरें

IND vs ZIM T20I Series : भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए निकल गई है। दरअसल बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें टीम के सभी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज़ खेली जानी है। वहीं यह सीरीज़ 6 जुलाई, शनिवार से शुरू होगी।

भारतीय टीम का अगला मिशन:

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी। जानकारी के अनुसार इस दौरे के लिए एक नई टीम चुनी गई है, जिसमें कोच और कप्तान दोनों ही नए हैं। बता दें कि इस बार टीम की कप्तानी युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, इसलिए इस दौरे के लिए नेशनल क्रिकेट अकेडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

वीवीएस लक्ष्मण का कोचिंग कार्यकाल:

जानकारी के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण केवल जिम्बाब्वे सीरीज़ के लिए ही टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। यानी इसका मतलब है कि भारतीय टीम के नए हेड कोच का ऐलान श्रीलंका दौरे से पहले पहले किया जाएगा। दरअसल लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली सीरीज़ खेलेगी। लक्ष्मण के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का मनोबल उच्च है और टीम जीत की उम्मीद से भरी हुई है।

आईपीएल स्टार्स को मिला मौका:

इसके साथ ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए जिन खिलाड़ियों को चुना गया है उन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। वहीं इस युवा खिलाड़ियों की सूची की बात की जाए तो इसमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और पांडे शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को दिखाने का मौका मिला है।

बता दें कि भारतीय टीम के लिए यह सीरीज़ एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां नए और युवा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा। टीम का नेतृत्व कर रहे शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और यह देखना होगा कि इस मौके को किस तरह से वे इस्तेमाल करते हैं। हालांकि टीम इंडिया एक मजबूत और युवा टीम है जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews