IND Vs ZIM : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्बे के बीच पहला टी-20 मैच, भारत के युवाओं के पास होगा बड़ा मौका, पढ़ें मैच की डिटेल

IND Vs ZIM : आज भारत और जिम्बाब्बे के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार टॉस शाम 4:00 बजे होगा।
IND Vs ZIM : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्बे के बीच पहला टी-20 मैच, भारत के युवाओं के पास होगा बड़ा मौका, पढ़ें मैच की डिटेल

IND Vs ZIM : भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। दरअसल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज होने वाले पहले टी20 मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बता दें कि यह मैच भारतीय टीम के लिए कई दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इस दौरे पर रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण होने की उम्मीद है।

दरअसल जिम्बाब्वे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2015 से जिम्बाब्वे में खेली गई टी20 सीरीजों में भारतीय टीम अपराजेय रही है। 2015 में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी, जबकि 2010 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 2-0 से हराकर दो मैचों की सीरीज जीती थी।

भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे सभी मैच:

बता दें कि 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 सीरीज खेली गई थी। उस समय, भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की और अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं इस बार जिम्बाब्वे की टीम की कमान 38 वर्षीय ऑलराउंडर सिकंदर रजा संभालेंगे। जानकारी के अनुसार मौजूदा सीरीज के सभी पांच टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे।

दरअसल जिम्बाब्बे दौरे के लिए चयनित टीम में हाल ही में हुए टी20 विश्व कप 2024 की टीम से केवल तीन खिलाड़ी शामिल किए गए है। जिनमें, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे, वेस्टइंडीज में फंसे होने के कारण भारत समय से नहीं पहुंच सके थे जिस वजह से वे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसलिए, बीसीसीआई ने पहले दो टी20 मैचों के लिए ओपनर साई सुदर्शन, विकेटकीपर जितेश शर्मा और पेसर हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा है।

मैच विवरण:

मैच: इंडिया बनाम जिम्बाब्वे
तारीख: 6 जून
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे
टॉस: 4:00 PM
मैच स्टार्ट: 4:30 PM

पॉसिबल प्लेइंग XI:

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, रियान पराग, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, हर्षित राणा और मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), कैया इनोसेंट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेर, ब्रायन बेनेट, कैंपबेल जॉनाथन, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा , ब्रैंडनमावुता और मुजारबानी ब्लेसिंग।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews