IND W vs PAK W मैच में खड़ा हुआ विवाद, मुनीबा अली के रन आउट को लेकर अंपायर से भिड़ी पाकिस्तान टीम

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में दो बड़े विवाद देखने को मिले हैं। बता दें कि पहले मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया, जबकि दूसरा बड़ा विवाद पाकिस्तान की बल्लेबाज मुनीबा अली के विकेट के दौरान देखने को मिला। एक रन आउट को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया। जानिए पूरा मामला।
IND W vs PAK W मैच में खड़ा हुआ विवाद, मुनीबा अली के रन आउट को लेकर अंपायर से भिड़ी पाकिस्तान टीम

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस के दौरान ही विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, मैच रेफरी की एक गलती के चलते भारतीय टीम टॉस हार गई। बता दें कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा सिक्का उछाला गया था जबकि पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स की कॉल की थी। लेकिन सिक्का जब जमीन पर गिरा तो हेड आया, मगर मैच रेफरी ने गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था, जिसके चलते उनके पक्ष में फैसला सुना दिया।

दरअसल, आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी सैंड्रा फ्रीड्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि इस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा भी कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

भारत ने दिया 248 रनों का लक्ष्य

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने बनाए। हरलीन ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 32 और दीप्ति शर्मा ने 25 रनों की पारी खेली। ऋचा घोष ने नाबाद 35 रन बनाकर भारतीय टीम की पारी को 247 के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान को 248 रनों का लक्ष्य दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट डायना बेग ने लिए। डायना बेग ने चार विकेट चटकाए, जबकि सादिया इकबाल ने दो और फातिमा सना ने दो विकेट हासिल किए। वहीं रमीन शमीम और नाशरा संधू को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

मुनीबा अली का रन आउट बेहद विवादित रहा

वहीं पाकिस्तान की टीम जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरी तो मैच के दौरान एक और विवाद देखने को मिला। दरअसल, पाकिस्तान की बल्लेबाज मुनीबा अली का रन आउट बेहद विवादित रहा। जब मुनीबा अली बल्लेबाजी कर रही थीं, तब भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ गेंदबाजी कर रही थीं। क्रांति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुनीबा अली को परेशान किया। उनकी ओवर की आखिरी गेंद मुनीबा अली के पैड पर जाकर लगी। भारत की ओर से एलबीडब्ल्यू की अपील की गई, लेकिन ऋचा घोष की ओर से रिव्यू का कोई कॉल नहीं दिया गया।

जानिए पूरा मामला?

वहीं दौरान भारतीय टीम ने रिव्यू नहीं लिया। लेकिन दीप्ति शर्मा ने कोई गलती नहीं करते हुए सीधा स्टंप पर थ्रो मार दिया। मुनीबा को कोई जानकारी नहीं थी कि वह क्रीज से बाहर हैं और भारत ने रन आउट की अपील कर दी। मुनीबा रन आउट से पहले एक बार बैट क्रीज के अंदर दिखा चुकी थीं, लेकिन इसके बाद वह क्रीज से बाहर निकल गईं और उनका बल्ला हवा में था। अंपायर ने मुनीबा को आउट करार दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम की कप्तान ने चौथे अंपायर से इसे लेकर चर्चा की, जबकि मुनीबा बाउंड्री रेखा के पास ही खड़ी रहीं। लंबे समय तक यह ड्रामा मैदान पर चलता रहा। आखिरकार मुनीबा को आउट करार दे दिया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान की टीम:

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल और सदफ शमास।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews