IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाए 600 से ज्यादा रन, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने किया कमाल

IND W vs SA W Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यहां पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महिला टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया है।
IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाए 600 से ज्यादा रन, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने किया कमाल

IND W vs SA W Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यहां पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महिला टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट गंवाकर 603 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ भारतीय टीम ने महिला टेस्ट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया है। इस दौरान बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। यह महिला टेस्ट का सबसे तेज दोहरा शतक है।

मंधाना और शेफाली की जोड़ी का कमाल

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने कमाल कर दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंदों में 292 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। मंधाना और शेफाली की यह साझेदारी अब तक के टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इन दोनों से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान की किरन बलूच और साजिदा शाह के नाम था।

शेफाली का सबसे तेज दोहरा शतक

चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज पहला दोहरा शतक बनाया। इस दौरान शेफाली वर्मा ने 113 गेंद में अपना शतक पूरा किया इसी के साथ वो सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला बन गई है। शेफाली से पहले ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड ने 248 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड

शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 23 चौके लगाकर रिकॉर्ड बनाया। अभी तक के महिला टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए। शेफाली से पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एलिस हीली के नाम था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews