भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश बिगड़ेगी खेल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होगा, और सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मुकाबले अब तक बारिश के कारण धुल चुके हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश बिगड़ेगी खेल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल दुबई के मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होना है। क्या इस मुकाबले में बारिश खेल बिगाड़ेगी? दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मुकाबले अब तक बारिश के कारण धुल चुके हैं। अगर बारिश के कारण यह मैच कल नहीं हो सका, तो आगे क्या होगा? बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। यानी अगर कल मुकाबला बारिश के चलते नहीं खेला जाता है, तो इसे एक दिन बाद खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें बेहद शानदार फॉर्म में हैं। भारत के शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रविंद्र, केन विलियमसन और मिशेल सैंटनर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप 2 टीमों के बीच खेला जाएगा

कल का मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप 2 टीमों के बीच खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली ये दोनों टीमें अब खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। मौसम की बात करें, तो कल दुबई का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। दुबई क्रिकेट मैदान पर बारिश की कोई संभावना नहीं है, लिहाजा फाइनल मुकाबला सही समय पर शुरू होगा। भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल बड़ा स्कोर बनाने में मदद कर सकते हैं। जबकि गेंदबाजी क्रम में मोहम्मद शमी और स्पिन गेंदबाजों से उम्मीद रहेगी।

कैसा रहेगा कल मौसम?

मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार को दुबई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, और भारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले के दौरान आसमान साफ रहेगा। दरअसल, इस मैच को किसी भी हाल में करवाया जाएगा। बता दें कि अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews