Star Sports पर नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड सीरीज का लाइव टेलीकास्ट! जानिए पूरी जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। रोहित-विराट के बाद अब कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में है। जानकारी दे दें कि इस बार सीरीज के प्रसारण का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है। जानिए अब आप इस रोमांचक सीरीज को किस चैनल पर और कहां देख सकते हैं लाइव।
India-England series

2025 में होने वाली IND vs ENG टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अबकी बार इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Star Sports की जगह Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, Jio Hotstar App पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगी। दरअसल शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, ऐसे में यह सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है।

दरअसल आईपीएल 2025 का टेलीकास्ट Star Sports और Jio Hotstar पर किया गया था, लेकिन अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स Sony Sports के पास आ गए हैं। यह बदलाव BCCI और ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के नए मीडिया राइट्स समझौते के चलते हुआ है।

कहां कहां देख सकते हैं मैच?

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली हर टेस्ट सीरीज का ग्लोबल फैन बेस बहुत बड़ा होता है। ऐसे में Sony ने इस मौके को बनाते हुए इस हाई-वोल्टेज सीरीज के राइट्स हासिल किए। हालांकि खास बात यह है कि फैंस अब Sony Sports के साथ-साथ Jio Hotstar App पर भी सभी पांचों टेस्ट मैच लाइव देख सकते हैं। Sony Liv ऐप पर भी यह सीरीज देखी जा सकती है, जो मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों पर आसानी से उपलब्ध है।

यहां जानें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का पूरा Schedule

पहला टेस्ट – 20 जून से, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट – 2 जुलाई से, एजबेस्टन
तीसरा टेस्ट – 10 जुलाई से, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट – 23 जुलाई से, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट – 31 जुलाई से, ओवल

दरअसल यह पूरी सीरीज इंग्लैंड में खेली जाएगी, जहां की पिचें और मौसम टेस्ट क्रिकेट को और भी रोमांचक बना देते हैं। भारतीय टीम के पास अब नई लीडरशिप है और खुद को एक सफल कप्तान के तौर पर साबित करने का शुभमन गिल के लिए यह बड़ा मौका है । इंग्लैंड की चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन भारतीय टीम के पास युवा जोश और मजबूत बॉलिंग अटैक है।

भारतीय टीम का स्क्वाड इस प्रकार है

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews