फ्री में कैसे देख सकते हैं इंडिया-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच? यहां जानिए पूरी जानकारी

आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले ने ब्रॉडकास्टिंग की कई सीमाएं पार कर दी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने इस टूर्नामेंट का आनंद लिया है। जब भी भारत के मैच होते हैं, तो ब्रॉडकास्टिंग के रिकॉर्ड टूट जाते हैं। आज होने वाले मुकाबले को लेकर सभी यह जानना चाहते हैं कि इसे फ्री में कैसे और कहां देखा जा सकता है।
फ्री में कैसे देख सकते हैं इंडिया-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच? यहां जानिए पूरी जानकारी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को फ्री में कैसे और कहां देखा जा सकता है? यही सवाल इस समय सभी के मन में है। दरअसल, आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अब तक इस टूर्नामेंट का सफर शानदार रहा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होगा जो कि खिताबी मुकाबला होगा।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को फ्री में कैसे देखा जा सकता है, तो इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रॉडकास्टिंग के कई रिकॉर्ड टूट गए थे।

फ्री में कैसे देख सकते हैं?

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा, अगर आप इस मैच का आनंद मोबाइल पर लेना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी। इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी इस मैच का फ्री में आनंद ले सकते हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से पहले ही जियो हॉटस्टार ने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले फ्री में दिखाने का ऐलान किया था।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, विल यंग।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews