इंग्लैंड दौरे पर ऐसी दिखाई देगी भारत की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियो को मिल सकता है मौका! ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद अब सबकी नजरें शुभमन गिल की कप्तानी वाली नई टीम पर हैं। जानिए कौन-कौन हो सकते हैं भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी।
India playing 11

टीम इंडिया के लिए एक नया युग शुरू हो चुका है। रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अब टीम की जिम्मेदारी युवा कंधों पर आ गई है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है और विकेटकीपर ऋषभ पंत को उप-कप्तान चुना है। वहीं इस फैसले से यह साफ है कि बोर्ड युवा कप्तान को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी तरह से गंभीर है। शुभमन गिल पहले ही खुद को टेस्ट फॉर्मेट में साबित कर चुके हैं और उनके शांत स्वभाव को कप्तानी के लिए सही माना जा रहा है।

दरअसल इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज हमेशा से मुश्किल रही है। इंग्लैंड के घरेलू मैदान पर तो यह और भी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में इस बार भारत ने 18 सदस्यीय स्क्वॉड में संतुलन बनाने की कोशिश की है, जिसमें अनुभव और युवा जोश दोनों शामिल हैं। सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को दी जा सकती है। राहुल का विदेशी पिचों पर अनुभव शानदार रहा है और जायसवाल की आक्रामक शैली एक बेहतर शुरुआत दे सकती है।

सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे नंबर को लेकर

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे नंबर को लेकर की जा रही है। दरअसल इस नंबर पर साईं सुदर्शन को मौका मिल सकता है, जो लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में फॉर्म में हैं। जबकि कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं, जहां उन्हें विराट कोहली की जिम्मेदारी संभालनी होगी। मिडल ऑर्डर में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं, जिनमें से पंत को जिम्मेदारी के साथ पारी को तेजी से आगे भी बढ़ाना होगा। वहीं ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

बॉलिंग डिपार्टमेंट पर नजर डालें

इसके अलावा अगर हम बॉलिंग डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी इंग्लैंड की बल्लेबाजी को चुनौती दे सकती है। इस बार टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में देखा है। दरअसल साईं सुदर्शन ने आईपीएल और घरेलू फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि वे भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल,साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रूव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews