आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा अंडर 19 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

आज भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा अंडर 19 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

भारत और बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी आज अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इसमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले दो मुकाबले में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने लगातार तीन मैच जीत कर फाइनल मैच में जगह बनाई है। हालांकि भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से हार गया था। लेकिन इसके बाद भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। वहीं बांग्लादेश भी इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आ रहा है।

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप का यह फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। Bangladesh की टीम 2023 के एशिया कप के सेमीफाइनल में मुकाबले में भारतीय टीम को हरा चुकी है।

बांग्लादेश के कप्तान अजीजुल हकीम अभी टॉप स्कोरर

वहीं आठ बार भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप अपने नाम किया है। भारतीय टीम कप्तान मोहम्मद अमन की कप्तानी में नौवीं बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। टीम में सिद्धार्थ सी., वैभव सूर्यवंशी जैसे शानदार खिलाड़ी मौजूद है। जबकि बांग्लादेश ने पिछली बार अंडर-19 एशिया कप अपने नाम किया था। इसके चलते बांग्लादेश भी ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश के कप्तान अजीजुल हकीम अभी टॉप स्कोरर है। अजीजुल हाकिल इस टूर्नामेंट में शानदार फार्म मै नजर आ रहे हैं। जबकि टॉप विकेटकीपर का ताज भी अभी बांग्लादेश के गेंदबाजों के पास है।

वैभव सूर्यवंशी से अच्छे प्रदर्शन की रहेगी उम्मीद

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हार गई थी। लेकिन उसके बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार नजर आई और जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते। भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले पांच मुकाबले पर नजर डाली जाए तो भारतीय टीम ने तीन मुकाबले जीते हैं। जबकि बांग्लादेश ने दो मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वही 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में आज फाइनल मुकाबले में वैभव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews