India Vs New Zealand Semi Final : वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रन से मात

india won

India Vs New Zealand world cup 2023 : वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।

भारत के लिए विराट कोहली ने करियर की 50वीं वनडे सेंचुरी जमाते हुए 117 रन की पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews