India Vs Pakistan Women T20 World Cup : पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर भारत ने खोला जीत का खाता, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी हार से टीम की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इससे उसके लिए आगे के सभी मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गए हैं।
india

India Vs Pakistan Women T20 World Cup : महिला टी20 वर्ल्ड कप रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला गया। पाक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी इंडिया टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वहीं आज दोनों टीमें ने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया हैं।

पाक की इस मैच में शुरुआत ही ख़राब हुई थी। टीम के सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा खाता खोले बिना पवेलियन वापस चली गईं। उन्हें रेणुका सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वहीं पाक टीम को दूसरा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने सिदरा अमीन को बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान का तीसरा विकेट अरुंधति रेड्‌डी ने अमैमा सोहेल का लिया। पाक टीम के लिए निदा डार ने 28 रन, मुनिबा अली ने 17, अरूब शाह ने 14 और फातिम सना ने 13 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकीं। टीम इंडिया से अरुंधति रेड्डी ने 3 और श्रेयांका पाटिल ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता दीप्ति शर्मा, आशा शोभना और रेणुका सिंह को मिली।

अरुंधति ​​​​​​​को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच 

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली।​​​​​​​ अरुंधति रेड्‌डी ने 3 विकेट झटके। अरुंधति ​​​​​​​को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इंडिया की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 8 मैचों में छठी जीत है।

यह है दोनों टीम

भारत की प्लेइंग-11 : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजना सजीवन, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 : फातिमा सना (कप्तान), मुनिबा अली, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, अमैमा सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, आलिया रियाज, नसरा संधू, अरूब शाह और सादिया इकबाल।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews