India Vs Sri Lanka : भारत ने श्रीलंका को 4 विकटों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

India Vs Sri Lanka : भारत ने श्रीलंका को 4 विकटों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

India Vs Sri Lanka 2nd ODI : भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहाँ 3 मैचों की होम सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। वहीं जवाब में टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट पर जरूरी रन बना डाले।

बता दें कि केएल राहुल ने 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 36 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 119 बॉल पर 75 रन की साझेदारी हुई। एक समय भारतीय टीम ने 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लाहिरू कुमारा और चमिका करुणारत्ने को 2-2 विकेट मिले। जबकि कसुन रजिथा और धनंजय डी सिल्वा के हिस्से एक-एक सफलता आई।

गौरतलब है कि श्रीलंका की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 34 रन और वनिंदु हसरंगा ने 21 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2 सफलताएं मिलीं।

यह है दोनों टीमों

भारत की प्लेइंग-11 :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका की प्लेइंग-11 :- नुआनिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews