India Vs Sri Lanka: आज खेला जाएगा भारत Vs श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच, सूर्या की कप्तानी और गंभीर के कोचिंग में पहला मैच, पढ़ें यह खबर

India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी और यह 7 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा, टीम इंडिया 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी।
India Vs Sri Lanka: आज खेला जाएगा भारत Vs श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच, सूर्या की कप्तानी और गंभीर के कोचिंग में पहला मैच, पढ़ें यह खबर

India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाना है। दरअसल इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम का एक नया अध्याय शुरू होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में और गौतम गंभीर कोच के रूप में अपनी भूमिकाओं में होंगे। बता दें कि यह सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि यह रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद का पहला बड़ा दौरा है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी और यह 7 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा, टीम इंडिया 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने अब तक खेले गए 29 टी-20 मुकाबलों में से 20 में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका केवल 9 मैच ही जीत सका है। इस सीरीज में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

नए कप्तान और कोच की शुरुआत

वहीं बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से सन्यास ले लिया था। इसके साथ ही एक दिन बाद रवींद्र जडेजा ने भी क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के जाने के बाद, सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं गौतम गंभीर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, और यह दौरा उनके लिए भी एक नई चुनौती होगी।

टॉस और पिच का महत्व

दरअसल पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरूआती दौर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद कर सकती है। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होने की संभावना है। ऐसे में, टॉस जीतने वाले कप्तान की प्राथमिकता से पहले गेंदबाजी करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। जानकारी के अनुसार यहां अब तक 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं, जिनमें से 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 9 मौकों पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंकन टीम : चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews