India Vs Sri Lanka U19 Asia Cup 2024 : श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची इंडिया टीम, वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जोरदार एंट्री की है। भारत और बांग्लादेश की टीमें 8 दिसंबर को खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी।
U19 Asia Cup 2024

India Vs Sri Lanka U19 Asia Cup 2024 : अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंडिया को 174 रन का टारगेट दिया। जवाब में उतरी इंडिया टीम ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जोरदार एंट्री की है। भारत और बांग्लादेश की टीमें 8 दिसंबर को खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी।

श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवरों में 173 रन बनाए। टीम की सलामी बल्लेबाजी 8 रन बनाकर पवेलियन लौटी। सबसे ज्यादा रन लकविन अबेयसिंघे ने 110 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं शारुजन ने 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम में 14 रनों से अधिक किसी ने नहीं बनाए है। वहीं दो बल्लेबाज तो शून्य पर ही चले गए। भारतीय टीम से चेतन शर्मा ने 3 विकेट झटके, किरन चोरमेल और आयूष माहत्रे ने 2-2 विकेट हासिल किए।

174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया टीम ने शुरुआत अच्छी दिखाई। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 67 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं आयुष ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए। बचा हुआ काम मोहम्मद अमान और कार्तिकेय ने मिलकर कर दिया और भारत को 21.4 ओवर में ही जीत दिला दी। भारतीय टीम अब खिताबी मुकाबले में 8 दिसंबर को बांग्लादेश का सामना करेगी।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अंडर-19 श्रीलंका टीम: पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन, विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गामागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका, प्रवीण मनीषा, न्यूटन रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास

अंडर-19 भारत टीम : आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युद्धजीत गुहा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews