
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एडिलेड में खेला जा रहा है यह डे -नाइट मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है। हालांकि मैच की पहली बॉल पर ही भारत ने अपना पहला विकेट गवा दिया है। दरअसल पहली बॉल पर यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं।
एडिलेड में खेले जा रहे इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने पहली बॉल पर यशस्वी जायसवाल को निशाना बनाया है। हालांकि क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल मौजूद हैं। वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है।
भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव
भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल टीम में रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल भी खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि ध्रुव जुरैल और वाशिंगटन सुंदर को इस मैच से बाहर जाना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम में मजबूत नजर आ रहा है। यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ने भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुरुआत की है। जिसके बाद शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली चौथे और ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर खेलते हुए दिखेंगे। जबकि रोहित शर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
🚨 Toss Update from Adelaide 🚨
Captain Rohit Sharma has won the toss & #TeamIndia have elected to bat in the Pink-Ball Test in Adelaide.
Live ▶️ https://t.co/upjirQCmiV#AUSvIND pic.twitter.com/m8x4LrG3Nb
— BCCI (@BCCI) December 6, 2024
ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बड़ा बदलाव
वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नजर डाली जाए तो टीम में स्टीव स्मिथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कुछ समय पहले खबरें आ रही थी कि प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो जाने के चलते स्टीव स्मिथ खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। हालांकि इस मैच में वह प्लेईंग 11 में मौजूद हैं। वहीं टीम में जोश हेजलवुड खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। दरअसल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो जाने के चलते जोश हैजलवुड दूसरे मैच से बाहर हो चुके हैं। टीम में उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को जगह दी गई है।
दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI इस प्रकार है:
भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

