साउथ अफ्रीका से धमाकेदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने जंगल सफारी उठाया लुत्फ, तस्वीरे हुई वायरल

IND vs SA

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेला जा रहा है। जिसमें 3 T20 मैचों में की सीरीज में 1 मैच ड्रा होने के कारण 1-1 की बराबरी के साथ सीरीज ड्रा हो गई। वहीं 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत में 2-1 से बढ़त बनाकर जीत दर्ज की है। वहीं दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है। जिसके पहले भारतीय खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। जिसकी फोटोज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की।

खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की तस्वीरे

भारतीय टीम में ‘स्मूथ गिल’ के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जंगल सफारी का काफी लुत्फ उठाते दिखाई पड़ रहे हैं। उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी फोटोज को शेयर किया।


साथ ही गिल के टीममेट और बल्लेबाज सरफराज खान ने भी इससे जुड़ी तस्वारे सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में ‘Africa you beauty’ लिखा।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी

आपको बता दें कि 26 दिंसबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। जिसमें भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान),  शुभमन गिल, विराट कोहली,  यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा , शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा खिलाड़ी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews