भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खड़ी हो सकती मुसीबत! इंग्लैंड का यह घातक खिलाड़ी हुआ फिट, मचा सकता है धमाल

भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के लिए शानदार खबर सामने आई है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अब क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे लेकर बेन स्टोक्स के काउंटी कोच ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खड़ी हो सकती मुसीबत! इंग्लैंड का यह घातक खिलाड़ी हुआ फिट, मचा सकता है धमाल

इंग्लैंड टीम जल्द ही भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। हालांकि, इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस व्यस्त शेड्यूल से पहले इंग्लैंड टीम के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, टीम के कप्तान बेन स्टोक्स अब क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे लेकर बेन स्टोक्स के काउंटी कोच रयान कैंपबेल ने कहा है कि बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की सर्जरी से उबरने के बाद अब बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसके अलावा, टीम को एक और अच्छी खबर मिली है। दरअसल, बेन स्टोक्स के अलावा ब्रायडन कॉर्स भी भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इंग्लैंड की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।

बेन स्टोक्स काउंटी मैचों से दूर रह सकते हैं

कोच रयान कैंपबेल के मुताबिक, घरेलू स्तर पर दोनों खिलाड़ियों की संभावित वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। इंग्लैंड टीम को 22 तारीख से जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है, जबकि इससे पहले डरहम में भी कुछ काउंटी मैच खेले जाएंगे। ऐसे में कोच के अनुसार, बेन स्टोक्स इन काउंटी मैचों से दूर रह सकते हैं और उन्हें सीधे जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है। दरअसल, कैंपबेल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह (स्टोक्स) इनमें से कोई मैच नहीं खेलेंगे। वह गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। सच्चाई यह है कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले उन्हें पूरी तरह तैयार हो जाना चाहिए।”

भारत के खिलाफ खेलेंगे?

इस दौरान उन्होंने बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “मुझे उन्होंने बेहद प्रभावित किया है। रिकवरी के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हर दिन कड़ी मेहनत की है। मैं चौंक गया था कि जिस व्यक्ति की हैमस्ट्रिंग की सर्जरी हुई थी, वह अगले ही दिन वजन उठा रहा था। इस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। वह बेहद मेहनती व्यक्ति हैं और इंग्लैंड के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” इसके अलावा, कोच रयान कैंपबेल ने यह भी जानकारी दी कि ब्रायडन कॉर्स अभी पैर की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन वे जल्द ही पूरी तरह फिट हो सकते हैं और इंग्लैंड के आगामी टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा बनेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews