Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया को हराकर चौथी बार बनी चैंपियन

Asian Champions Trophy

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है और चेन्नई में खेले जा रहे हैं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जीत अपने नाम की है। मलेशिया के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले भारत पीछे चल रहा था। लेकिन तीसरे क्वार्टर में टीम ने जबरदस्त वापसी की और चौथे क्वार्टर में गोल दागकर जीत अपने नाम कर ली।

मलेशिया के खिलाफ भारत ने 4-3 से ये मैच जीता है। यह चौथी बार है जो भारत में इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ भारत ऐसा पहला देश है जिसने सबसे ज्यादा बार इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

कब-कब जीता भारत

साल 2023 में मिली इस चौथी जीत के पहले साल 2018, 2016 और 2011 में भारत इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। 2018 में भारत और पाकिस्तान इसके संयुक्त विजेता रहे थे क्योंकि भारी बारिश के कारण फाइनल मैच रद्द कर दिया गया था।

ऐसा रहा मैच

मैच की शुरुआत में भारत ने अच्छा परफॉर्म किया और जुगराज सिंह ने एक गोल दागा। इसके बाद मलेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए और हाफ टाइम तक भारत 3-1 से पीछे चल रहा था। मलेशिया की टीम लगातार आगे बढ़त बनाई हुई थी लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों का जज्बा देखने को मिला। तीसरे क्वार्टर में एक मिनट में दो गोल दाग कर भारत मलेशिया के बराबर पहुंच चुका था। चौथे क्वाटर में आकाशदीप सिंह के काउंटर देखने भारतीय टीम को इस चैंपियनशिप विजेता बना दिया।

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयखि लाड़ियों को इस शानदार जीत की बधाई दी है। उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि एशियन चैंपियनशिप में भारत का मान बढ़ाने के लिए सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने भारत की चौथी और सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का विजेता बनने के बाद पर भी खुशी जताई है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, सरदार सिंह, रानी रामपाल, विश्वनाथ आनंद, सविता पुनिया और महिला हॉकी टीम मैच देखने के लिए पहुंची थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews