Paris Paralympics 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल, अब तक 3 गोल्ड समेत 15 मेडल पर जमाया कब्जा

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स लगातार अपना कमाल दिखा रहे हैं। 1 सितंबर तक जहां भारत की झोली में 7 मेडल थे तो वहीं 2 सितंबर को 8 मेडल की बारिश होने के बाद अब 15 मेडल भारत के नाम हो गए हैं।
Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस में इस समय पैरालंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी अपनी काबिलियत का नमूना बखूबी पेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 5 दिनों का अब तक का भारतीय खिलाड़ियों का सफर शानदार रहा है और लगभग 15 मेडल भारत के नाम हो चुके हैं। आज इस खेल में भारत का छठा दिन होगा और आज भी 7 मेडल जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 5 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं। इन 15 मेडल में से 8 मेडल पांचवें यानी की बीते दिन हासिल हुए हैं। इसके पहले 1 सितंबर तक भारत के खाते में 7 पदक थे। चलिए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी ने किस खेल में नाम रोशन करते हुए मेडल अपने नाम किया है।

खास रहा 2 सितंबर का दिन

भारतीय एथलीट्स के लिए 2 सितंबर का दिन शानदार रहा क्योंकि इस दिन 2 गोल्ड समेत कुल 8 मेडल खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई जब योगेश कथुनिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो एफ56 में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल एसएल3 में निथेश कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह पैरालंपिक में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक था। मनीषा रामदास ने बैडमिंटन वूमेन सिंगल में कांस्य पदक अपने नाम किया और इसी स्पर्धा में तुलसीमति को रजत पदक मिला। इसी खेल में एक और पदक आईएएस सुहास यथिराज ने भारत को दिलाया, उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

आर्चरी में मिक्स टीम ने कंपाउंड ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस टीम में राकेश कुमार और शीतल देवी शामिल थे। भारत का पदक मिलने का सफर यहीं खत्म नहीं होना था। देर रात सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो एफ64 में एक बार फिर देश को गोल्ड मेडल दिलाया। यह पैरालंपिक में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक था। नित्या श्री सिवान ने भी वूमेन सिंगल एसएच6 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह भारत के लिए दिन का आठवां मेडल था।

इन खिलाड़ियों ने रोशन किया नाम

पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 15 मेडल भारत को मिले इनमें अवनी लेखरा, नीतीश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड, मनीष नरवाल, निषाद कुमार, योगेश कथूनिया, तुलसीमति मुरुगेसन, सुहास यथिराज ने सिल्वर मेडल, मोना अग्रवाल, रुबीना फ्रांसिस, मनीषा रामदास, राकेश कुमार, शीतल देवी, नित्या श्री सिवान ने एक एक और प्रीति पाल ने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।

एथलेटिक्स

सुनील एंटिल ने जेवलिन थ्रो F64 : गोल्ड

वाय कथुनिया डिस्कस थ्रो : सिल्वर मेडल

एन कुमार मेंस हाई जंप T47 : सिल्वर मेडल

प्रीति पाल वूमेंस 100 मीटर T35 : ब्रॉन्ज मेडल

प्रीति पाल वूमेंस 200 मीटर T35 : ब्रॉन्ज मेडल

बैडमिंटन

के निथेश मेंस सिंगल बैडमिंटन SL3: गोल्ड मेडल

एस यथिराज बैडमिंटन मेंस सिंगल बैडमिंटन : सिल्वर

टी मुरुगेसन वूमेन सिंगल बैडमिंटन SU5 : सिल्वर मेडल

एनएस सिवान वूमेन सिंगल बैडमिंटन SH6 : ब्रोज़ मेडल

एम रामदास वुमन सिंगल बैडमिंटन SU5: ब्रॉन्ज मेडल

शूटिंग

अवनी लखेरा वूमेन 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1: गोल्ड मेडल

मनीष नारेवाल मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1: सिल्वर

आर फ्रांसिस वूमेन 10 मीटर एयर पिस्टल SH1: ब्रॉन्ज मेडल

मोना अग्रवाल वूमेंस एयर राइफल SH1: ब्रॉन्ज

तीरंदाजी मिक्स: ब्रोंज मेडल

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews