Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाजों ने एयर राइफल मुकाबले में हासिल किया गोल्ड, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asian Games 2023

Asian Games 2023: चीन में इस समय एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जो होंगझोऊ में चल रहा है। इस टूर्नामेंट का दूसरा दिन भारत के लिए बेहतर साबित हुआ और देश के निशानेबाजों ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब तक एशियन गेम्स में भारत को 7 मेडल मिल चुके हैं। पहले दिन 5 मेडल हासिल करने के बाद दूसरे दिन एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मिला है।

भारत के निशानेबाजों का कमाल

भारत को ये गोल्ड दिलाने का काम दिव्यांश, रुद्रंकेश और ऐश्वर्य प्रताप ने किया। तीनों ने निशानेबाजी के मुकाबले में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन किया और लीड को बनाए रखा। तीसरी, चौथी सीरीज के बाद पांचवी सीरीज में भी तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

टूटा विश्व रिकॉर्ड

10 मीटर एयर राइफल इवेंट के इस मुकाबले में भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पहले पायदान पर पहुंच गया है। 1893.7 पॉइंट्स के साथ इंडिया पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 1890.1 पॉइंट्स के साथ कोरिया है और तीसरे नंबर पर 1888.2 पॉइंट्स के साथ चीन ने अपनी जगह बनाई है। अब तक चीन आगे चल रहा था लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स में अब तक 7 मेडल

2023 के एशियन गेम में भारत के परफॉर्मेंस की बात करें, तो अब तक 7 मेडल हासिल हुए हैं। निशानेबाजी के अलावा रोइंग में भी खिताब मिला है। निशानेबाजी में रमिता जिंदल, मेहुल घोष और आशी चौकसे ने सिल्वर हासिल किया था। वहीं वूमेंस एयर राइफल की शूटिंग में रमिता ने ब्रॉन्ज हासिल किया है। रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह को सिल्वर मिला था। इसी के डबल्स में लेख राम और बाबूलाल को ब्रॉन्ज हासिल हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews