एशिया कप 2025 में भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं ये युवा खिलाड़ी, ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर!

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम में युवाओं का जोश दिखाई दे सकता है। इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में उनकी जगह आईपीएल में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इस खबर में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आईपीएल में प्रदर्शन कर रहे किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है।
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं ये युवा खिलाड़ी, ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर!

आईपीएल हमेशा से ही भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म रहा है। आईपीएल 2025 कई मायनों में खास है क्योंकि इसके बाद एशिया कप का बड़ा टूर्नामेंट भारतीय टीम खेलने वाली है। ऐसे में जो खिलाड़ी आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करेंगे, उन्हें एशिया कप 2025 में खेलने का मौका दिया जा सकता है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स का ध्यान इस समयआईपीएल पर है। आईपीएल अब मिड फेज में पहुंच चुका है और लगभग सभी टीमों ने अपने आधे-आधे मुकाबले खेल लिए हैं।

अब इतने मुकाबलों के बाद सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी हेड कोच द्वारा देखा जा रहा है। इस समय कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जो आने वाले समय में भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। पिछले कुछ मैचों में देखा जाए तो साईं सुदर्शन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में उन्होंने बड़ी दावेदारी ठोक दी है।

कहां खेला जाएगा एशिया कप 2025?

बताया जा रहा है कि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा क्योंकि आने वाला वर्ल्ड कप टी20 वर्ल्ड कप होगा। वहीं, इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत द्वारा की जा सकती है जबकि पाकिस्तान के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले जा सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में होने के कारण इस बार टूर्नामेंट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में अब युवाओं की टीम इस पूरे बड़े टूर्नामेंट में दिखाई देगी। बता दें कि पिछला एशिया कप भारतीय टीम ने ही जीता था, जिसके चलते डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर इस खिताब को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।

इन खिलाड़ियों पर हो सकती है नजर

अब सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर एशिया कप में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। चलिए जानते हैं आईपीएल में प्रदर्शन कर रहे किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। बता दें कि उन्होंने अब तक 22 मैचों में कप्तानी की है, जिनकी पारियों में उन्होंने 558 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं, ऐसे में उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं टीम पर नजर डालें तो शुभमन गिल के साथ साईं सुदर्शन नजर आ सकते हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में शुभमन गिल को वाइस कैप्टन बनाया जा सकता है। साईं सुदर्शन को बेहतर ओपनर के तौर पर खिलाया जा सकता है। वहीं, एशिया कप के इस बड़े टूर्नामेंट में शिवम दुबे को टीम से बाहर किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में शिवम दुबे ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, ऐसे में उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय संभावित टीम इस प्रकार हो सकती है 

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), साईं सुदर्शन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews