भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, नेपाल को 7 विकेट से रौंदा

ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है और फाइनल तक ये दबदबा जारी रखा। देखिए मैच का पूरा अपडेट..
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, नेपाल को 7 विकेट से रौंदा

ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 (Blind Women’s T20 World Cup 2025) का फाइनल मैच श्रीलंका के कोलंबो में भारत और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है और फाइनल तक ये दबदबा जारी रखा।

बता दें कि फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 12.1 ओवर में ही मैच जीत लिया।

भारतीय टीम की ओर से खुला शरिर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। खुला ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, करुणा के ने भी 27 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। इनके अलावा बसंती हांसदा 13 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत तक पहुंचाया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जीते सभी मैच

1. श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।
2. ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया।
3. नेपाल को 85 रनों से रौंदा।
4. अमेरिका के खिलाफ 10 विकेट से मिली जीत।
5. ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया।
6. पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से मिली जीत।
7. फाइनल में नेपाल को हराकर जीता खिताब।

पाकिस्तान की मेहरीन अली का शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान की बी3 खिलाड़ी मेहरीन अली छह टीमों के टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज रही। उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंदों में खेली गई 230 रनों की पारी भी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 133 रनों की पारी खेली थी।

कुल 6 टीमें थी शामिल

विमेन्स ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में कुल 6 टीमें शामिल थीं। इस टूर्नामेंट में भारत और नेपाल के अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी भाग लिया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews