पर्थ टेस्ट में भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, विराट, केएल राहुल और यशस्वी हुए फेल, 51 के स्कोर पर गवाए 4 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। पहले दिन लंच तक भारत ने सिर्फ 51 के स्कोर पर अपने चार बड़े विकट गवा दिए हैं।
पर्थ टेस्ट में भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, विराट, केएल राहुल और यशस्वी हुए फेल, 51 के स्कोर पर गवाए 4 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर बैक फुट पर नजर आ रही है। दरअसल टॉस जीतकर भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन यह फैसला अब गलत साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल शुरुआत में यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल जीरो के स्कोर पर पेवेलियन की ओर लौट गए।

वहीं बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन महज 5 रन के स्कोर पर हेजलवुड ने उन्हें ख्वाजा के हाथ स्लिप में कैच आउट करवा दिया। जिसके बाद टीम इंडिया का स्कोर रुक गया। वहीं लंच तक भारतीय टीम ने 51 के स्कोर पर 4 विकेट गवा दिए।

केएल राहुल थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए

मैच के दौरान केएल राहुल शानदार फार्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने 74 गेंद का सामना कर लिया था और 26 रन पर नाबाद थे। इस पारी में उन्होंने तीन चौके लगा दिए थे। लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क की बॉल पर आउट दे दिया गया। इस फैसले से केएल राहुल नाराज नजर आए। दरअसल उनका मानना था कि उनका बैट बॉल को नहीं लगा है। हालांकि पहले अंपायर ने उन्हें नॉट आउट ही दिया था। लेकिन आस्ट्रेलिया द्वारा रिव्यू लेने के बाद उन्हें आउट करार दे दिया गया। जिसके चलते अच्छी फार्म में नजर आ रहे केएल राहुल को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा। वहीं अभी क्रीज पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल टिके हुए थे। पंत 10 रन बनाकर और जुरैल 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा को मिली टीम में जगह

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैचों में से पहला टेस्ट मैच आज से पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। जिसके चलते टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई है। दरअसल टीम में नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वहीं टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रविंद्र जडेजा और रविचंद्र अश्विन को टीम से बाहर रखा है। जबकि वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews