बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शानदार जीत, टेस्ट मैच में टी-20 जैसे खेले भारतीय बल्लेबाज

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। दरअसल भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शानदार जीत, टेस्ट मैच में टी-20 जैसे खेले भारतीय बल्लेबाज

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की यह टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। दरअसल बारिश के चलते बाधित इस मैच में भारतीय टीम ने अंतिम दिन बांग्लादेश द्वारा दिए गए 95 रनों के लक्ष्य को केवल 17.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। वहीं भारत ने इस जीत के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

दरअसल इस मुकाबले में भारत की और से यशस्वी जायसवाल ने 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली है, वहीं विराट कोहली ने भी 29 रनों का अहम योगदान दिया है। वहीं इसके साथ ही विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को इस मुकाबले में शानदार जीत दिलाई है।

प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए रविचंद्रन अश्विन को चुना गया

जानकारी दे दें कि इस मैच में यशस्वी जायसवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन को शानदार गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया है। बता दें कि अश्विन ने पिछले मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग की थी और शतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया है।

भारत ने आसानी से लक्ष्य किया हासिल

दरअसल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मुकाबले में बारिश ने काफी बाधा डाली। जानकारी दे दें कि दूसरे और तीसरे दिन का पूरा खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया, वहीं इसके चलते इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना और बढ़ गई थी। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंतिम दो दिनों में मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। वहीं पांचवें दिन लंच से पहले भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की दूसरी पारी को 146 रन पर समेटते हुए भारत को 95 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे टीम ने जल्द ही और बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews