International Boxing Tournament :- 17 भारतीय सदस्य टीम लेगी भाग , निखत ज़रीन करेंगी अभियान की शुरुआत

International Boxing Tournament :- 17 भारतीय सदस्य टीम लेगी भाग , निखत ज़रीन करेंगी अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली ,डेस्क रिपोर्ट। यूरोप में अन्तराष्ट्रिय बॉक्सिंग टूर्नामेंट 27 फरवरी को होने जा रहा है । सोफिया, बुल्गारिया में स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों को सख्त टास्क दिया जा रहा है । जहां निखत जरीन क्वार्टर फाइनल campaign की शुरुआत करेंगी , तो वहीं सुमित और अंजलि तुशीर को तगड़ा मुकाबला करना होगा । बता दें कि ,यह मुकाबला  यूरोप का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट हैं , जो पहली बार 1950 में आयोजित किया गया था।  इस साल  27 फरवरी तक खेला जाएगा। 450 से अधिक मुक्केबाज इस मुकाबले का हिस्सा बनेंगे ।भारत के अलावा कजाकिस्तान, इटली, रूस और फ्रंडेंस  मजबूत मुक्केबाजी देशों के साथ दुनिया भर के 36 देशों के मुक्केबाज भाग लेंगे । तो वहीं  टूर्नामेंट 2022 में भारतीय मुक्केबाजों के लिए पहला  एक्सपोजर होगा । बता दें की भारत ने इस टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में दो पदक जीते।

यह भी पढ़े …. BECIL भर्ती 2022 :- आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तक , जाने कैसे करें आवेदन …

तेलंगाना  की रहने वाली  25 वर्षीय मुक्केबाज़ ज़रीन, जिन्होंने 2019 संस्करण में स्वर्ण पदक जीता था,  उन्होंने 52 किलोग्राम  के शुरुआती दौर में बहुत अच्छा प्रदर्शन भी किया था ।   बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) मुताबिक , जरीन के अलावा, नंदिनी (+81 किग्रा) अंतिम -8 चरण में सीधे प्रवेश करने करने वाली बॉक्सर हैं ।  हालांकि, 66 किग्रा वर्ग में तुशीर को शुरुआती दौर में दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता रूस की सआदत डालगातोवा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पुरुषों में, आकाश को 67 किग्रा के शुरुआती दौर को करेंगे , जबकि सुमित (75 किग्रा) को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रूस के दज़मबुलत बिज़ामोव के खिलाफ अपनी  शुरुआत करने वाले हैं ।

टूर्नामेंट के 73वें संस्करण में सात पुरुषों और 10 महिलाओं सहित एक 17  भारतीय सदस्य  टीम  भाग ले रही  है। बता दे की यह टूर्नामेंट गोल्डन बेल्ट सीरीज़ का पहला और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के वर्ल्ड बॉक्सिंग टूर प्रारूप के लिए एक परीक्षण कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया जा रहा है । वरिंदर सिंह (60 किलो ) प्रतिष्ठित मुक्केबाजी स्पर्धा में पहले दिन भारत की चुनौती की शुरुआत करने वाले हैं । और  उनका सामना पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में रूस के अर्तुर सुखानकुलोव से होने वाला है । जानकारी के लिए सुमित, लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (+92 किग्रा) पहले दिन एक्शन में नजर आने वाले भारतीय मुक्केबाज  हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews