IPL 2021: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बिना खेले बाहर, ये है कारण  

IPL 2021: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बिना खेले बाहर, ये है कारण  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महान खिलाड़ी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को IPL में मैदान पर खेलते देखने का सपना इस साल पूरा नहीं हो पायेगा।  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अर्जुन को बिना कोई मैच खिलाये घर वापसी का टिकट दे दिया हैं यानि उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन से बाहर करने का कारण प्रेक्टिस के दौरान उनका चोटिल होना बताया जा रहा है।  मुंबई इंडियंस ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। मुंबई इंडियन से अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि अर्जुन तेंदुलकर की जगह टीम में सीधे हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें – अमरिंदर सिंह ने ट्विटर से हटाया कांग्रेस, भाजपा में जाने पर कही ये बड़ी बात

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने  IPL की नीलामी में 20 लाख रुपये में ख़रीदा था 21 वर्षीय इस खिलाड़ी को सभी खेलता देखना चाहते थे।  पिता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सहित पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें सचिन के बेटे अर्जुन पर थी लेकिन  वे इस सीजन में IPL का एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए।

ये भी पढ़ें – जबलपुर में थाना प्रभारी अरविंद चौबे सहित 05 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews