IPL 2022: दिल्ली कैपिटल ने महज 10 ओवर में रन चेज कर पंजाब को हराया, जाने पूरे मैच का हाल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल ने महज 10 ओवर में रन चेज कर पंजाब को हराया, जाने पूरे मैच का हाल

स्पोर्ट्स, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में नौ विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली ने मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से की और पंजाब को 20 ओवर में 115 रनों पर ढेर कर दिया। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पहले छह ओवरों में 81/0 जोड़े, जो कि पावरप्ले में फ्रेंचाइजी द्वारा सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें – बेटी से बात करने के लिए मना किया, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की पिता की हत्या

पृथ्वी शॉ को राहुल चाहर ने आउट किया। इसी के साथ पृथ्वी की पारी 20 गेंदों में 41 रन सिमट गयी। उसके बाद वार्नर और सरफराज खान ने 57 गेंद शेष रहते टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले पंजाब की तरफ से शिखर धवन, मयंक अग्रवाल और इन-फॉर्म बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पंजाब को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे और पावरप्ले के ओवरों में ही आउट हो गए।

यह भी पढ़ें – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री को भाजपा में होने कारण उसी के मजहब के लोग कर रहे हैं परेशान

उसके बाद आये जॉनी बेयरस्टो भी कुछ खास नहीं कर पाए। जितेश शर्मा ने शाहरुख के साथ एक छोटी साझेदारी की, लेकिन अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ कर दिल्ली को वापस मैच में ले आया। डीसी गेंदबाजों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, खलील अहमद और ललित यादव ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें – Akshay kumar ने तंबाकू पान मसाला ऐड को लेकर मांगी माफी कही ये बड़ी बात

यह मैच दिल्ली ने 63 गेंदों में 116 रन बनाकर जीत लिया। इसी के साथ पंजाब की टीम की यह चौथी हार है। हार के बाद पंजाब आठवें और दिल्ली ६ठवें नंबर पर आ गयी है अंक तालिका में। दिल्ली कैंप के कुछ सदस्य कोविड की चपेट में आ गए हैं जिसमे टिम सीफर्ट और मार्श सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्यों शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews