IPL 2022 : दिल्ली को 6 विकेट से हराकर लखनऊ ने मारी जीत की हैट्रिक

IPL 2022 : दिल्ली को 6 विकेट से हराकर लखनऊ ने मारी जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां टूर्नामेंट दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जहाँ लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली।

लखनऊ के सामने 150 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने 19.4 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक (80) टॉप स्कोरर रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़े… पुदीना स्वादिष्ट चटनी के अलावा कई रोगों को दूर करने में है कारगार, आइए जानें कैसे

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ (34 गेंद पर 61 रन) ने तूफानी शुरुआत दिलाई थी, उन्होंने तेजी से बल्लाबाजी करते हुए आईपीएल का 11वां पचासा जड़ा। लेकिन इसके बाद पारी का मोमेंटम खत्म हो गया। टीम ने 3 विकेट पर 149 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत 39 पर नाबाद रहे। LSG की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए।

यह भी पढ़े… MP News: अभिभावक नहीं होंगे किताबों की पूरी सेट लेने के लिए मजबूर, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

ये है दोनों टीमों
LSG : केएल राहुल (कप्तान),क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, ऐंड्रयू टाय, रवि बिश्ननोई, आवेश ख़ान

DC : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, सरफ़राज ख़ान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, एनरिक नोर्त्जे

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews