IPL 2022 : पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 विकटों से हराया

IPL 2022 : पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 विकटों से हराया

खेल, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहाँ पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 विकटों से मैच हराया। हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सबसे अधिक रन बनाए। वह 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। और हैदराबाद के लिए मैच में सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। उन्होंने 32 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से 43 रन निकले। वहीं, आखिरी के ओवरों में वाशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेफर्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंद में 58 रन जोड़ दिए। पंजाब की तरफ से नॉथन एलिस और हरप्रीत बराड़ को तीन-तीन विकेट मिले।

दोनों टीमें इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, जे सुचित

पंजाब: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, प्रेरक मांकड़, अर्शदीप सिंह

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews