IPL 2024: रोहित शर्मा को लेकर बोले हार्दिक पांड्या, कहा ‘मुझे यकीन है कि रोहित हमेशा मेरे कंधे पर अपना हाथ रखेंगे’

IPL 2024: रोहित शर्मा को लेकर बोले हार्दिक पांड्या, कहा ‘मुझे यकीन है कि रोहित हमेशा मेरे कंधे पर अपना हाथ रखेंगे’

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। इस दौरान हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे कई सवालों के जवाब दिए है। वहीं काफी समय से रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया का इंतजार फैंस द्वारा किया जा रहा था वहीं अब इसको लेकर भी उन्होंने साफ कहा है कि वे रोहित शर्मा की कप्तानी को सम्मानित करते हैं।

दरअसल आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह अपने टीम के कैप्टन के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना है। बता दें की टीम ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक को नए कैप्टन के रूप में चुने जाने की जानकारी दी थी। वहीं इसके बाद से ही हार्दिक और रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक दुसरे के फैंस भिड़ते हुए नजर आए थे।

दरअसल ऐसा माना जा रहा था की रोहित के कप्तानी छोड़ने की वजह हार्दिक पांड्या है। वहीं अब हार्दिक ने रोहित की कप्तानी को लेकर कई बड़ी बातें कही है। दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर हार्दिक ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।

जानें हार्दिक का पूरा बयान:

दरअसल हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है की, “रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं और इस टीम ने आज तक जो भी हासिल किया है, वो उनकी कप्तानी में किया है। मैं सिर्फ आगे बढ़ता हूं और उनकी कप्तानी के तहत टीम को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।” वहीं इस दौरान हार्दिक ने कहा की मैंने अपना क्रिकेटर करियर उनकी कप्तानी में खेला है और मुझे यकीन है कि वो हमेशा मेरे कंधे पर अपना हाथ रखेंगे और मुझे गाइड करेंगे। इसके साथ ही हार्दिक ने यह भी साफ कर दिया है की वे 2024 के आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews