IPL 2024: मोहित शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन देने वाले बने गेंदबाज

IPL 2024: इस सीजन आईपीएल में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी बीच बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के मोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बनाया है।
IPL 2024: मोहित शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन देने वाले बने गेंदबाज

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात टाइटन्स को हराया। वहीं इस मैच में गुजरात टाइटन्स के मोहित शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड भी बना। मोहित एक स्पेल में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए है।

मोहित ने चार ओवर में दिए सबसे ज्यादा रन

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया। जहां पर अपने होम ग्राउंड में दिल्ली ने फतह हासिल की, वहीं दूसरी ओर इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड बनाया। मोहित ने कुल चार ओवर फेंके, जिसमें दिल्ली के बल्लबाजों ने 73 बनाए। इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए है।

इस लिस्ट में और भी खिलाड़ी शामिल

मोहित शर्मा से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड तेज गेंदबाज बसिल थम्पी के नाम था। जिसने साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए चार ओवरों में कुल 70 रन लुटाए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर यश दयाल है जिन्होंने साल 2023 में केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए 69 रन दिए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए रीस टॉपले ने अपने स्पेल में 68 रन देकर चौथे नंबर पर बने है।

मोहित ने 1 ओवर में दिए 31 रन

मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे। जहां पर मोहित शर्मा ने पंत को कुल 31 रन दिए। इस ओवर में ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 30 रन बनाया, वहीं 1 रन वाइड बॉल के जरिए मिला। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के भी निकलें। इसी के साथ पंत इस पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। जिसने 43 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews