IPL 2024 Playoff Scenarios: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, तीन और टीमें प्लेऑफ के करीब

IPL 2024 Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 में मुंबई को हराकर कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं तीन टीमें ऐसी भी है जो प्लऑफ के बहुत करीब है।
IPL 2024 Playoff Scenarios: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, तीन और टीमें प्लेऑफ के करीब

IPL 2024 Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जहां पर कोलकाता की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए मुबंई को मैच में हरा दिया। इसी के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम है। वहीं मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ में जाने की रेस है।

प्लेऑफ के करीब राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तीन मुकाबला और करना है। अगर इनमें से वो एक भी मैच जीत लेती है तो टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। आने वाले दिनों में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है।

तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्थान रॉयल्स के बाद अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर हैं। टीम के अभी दो मैच बाकी है। ऐसे में अगर वो दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए टीम का रास्ता पक्का है। लेकिन, एक हार उन्हें इससे दूर रख सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला गुजरात जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमों के साथ है।

दो जीत और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के करीब

गुजरात से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं। हालांकि अंकों के मामले में चेन्नई की टीम दिल्ली और लखनऊ के बराबर ही हैं। लेकिन, बेहतर रन रेट की वजह से वो अंक तालिका में चौथे नंबर पर हैं। प्लेऑफ में जाने के लिए चेन्नई को दो मैच जीतने की जरूरत है।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर की टीमें फिलहाल 12-12 अंकों के साथ अंकों के साथ बराबरी पर हैं। दोनों ही टीमों के सिर्फ दो मैच और बचे हैं। अगर टीम दोनों मैच जीत जाती हैं तो उनके 16 अंक हो जाएंगे इसके बाद ये नतीजों पर निर्भर करता है कि वे टॉप 4 में पहुंच पाएंगी या नहीं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews