IPL 2024: आज खेला जाएगा ‘क्वालीफायर 2’ मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

IPL 2024: आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 के प्लेऑफ चरण का महत्वपूर्ण मुकाबला, क्वालिफायर 2 खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले जानते है आज की पिच रिपोर्ट।
IPL 2024: आज खेला जाएगा ‘क्वालीफायर 2’ मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

IPL 2024 : IPL 2024 के प्लेऑफ चरण का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला, क्वालीफायर 2 आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे किया जाएगा। वहीं इस मुकाबले की विजेता टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम का मुकाबला कोलकाता की टीम से 26 मई को होगा।

हैदराबाद का अब तक का प्लेऑफ का हाल:

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो (SRH), 2016 में एक बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है, जबकि टीम सातवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। जानकारी दे दें कि हैदराबाद की टीम ने पहली बार 2013 में प्लेऑफ में प्रवेश किया था। दरअसल SRH ने 2020 के बाद अब फिर से प्लेऑफ में जगह बनाई है। पिछले 6 प्लेऑफ मुकाबलों में SRH दो बार फाइनल में पहुंची है। वहीं टीम ने 2016 में उन्होंने खिताब जीता था, जबकि 2018 में वे उपविजेता बने थे। SRH ने प्लेऑफ के दौरान 3 बार क्वालीफायर-2 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 बार उन्हें जीत मिली और एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स के नाम एक ट्रॉफी:

दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से ही राजस्थान ने ट्रॉफी नहीं उठाई है। हालांकि टीम 2022 में रनरअप रही थी। जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरी बार क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेगी। वहीं इससे पहले, टीम को एक जीत और एक हार मिली। आपको बता दें कि टीम ने 2022 में भी RCB को क्वालिफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पिच रिपोर्ट

दरअसल आज का मुकाबला चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज की पिच रिपोर्ट की और नजर डाली जाए तो यहां की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार होती है। दरअसल इस विकेट पर स्पिनर्स का कब्ज़ा माना जाता है। जानकारी के अनुसार यहां अब तक 88 IPL के मैच खेले गए। जिनमे से 48 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 35 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11:

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, विजयकांत वियषकांत, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन,सनवीर सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews